बुलंदशहर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:छात्राओं ने लोकनृत्य और मार्च पास्ट किया,3 दिन खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 09, 2025
बुलंदशहर में बुधवार को 69वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुस्लिम इंटर कॉलेज में आयोजित यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 10 अक्टूबर तक चलेगी। एसपी क्राइम नरेश कुमार और एएसपी ऋजुल ने गुब्बारे उड़ाकर और दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में मुस्लिम इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एफबीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गांधी बाल निकेतन बालिका इंटर कॉलेज और मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने पारंपरिक लोकनृत्य, समूह गीत, मार्च पास्ट और झांकियों के माध्यम से अतिथियों का मन मोह लिया। विशिष्ट अतिथि एसपी क्राइम नरेश कुमार और एएसपी ऋजुल ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करने का माध्यम भी है। विद्यालय के प्रबंधक अफाक उर रहीम खान ने खिलाड़ियों को संघर्ष, अनुशासन और समर्पण के साथ खेलने और खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गुल मोहम्मद और अरविंद पाठक ने किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 100 मीटर से छह किलोमीटर तक की दौड़, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, हैमर थ्रो, जेवलिन थ्रो, पोल वॉल्ट, हर्डल रेस और रिले दौड़ जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल और जर्रार खान भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद ने बताया कि 16 अक्टूबर से मुस्लिम इंटर कॉलेज में ही मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026