बुलंदशहर में 3 आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाला गैंग पकड़ाया,स्कॉर्पियो और लाखों के सामान बरामद...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 20, 2025
बुलंदशहर में मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। खुर्जा देहात पुलिस और स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अलीगढ़ निवासी समीर, तहसीम और शाहरुख के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में मोबाइल टावरों को निशाना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से दो टावर आरआरयू, दो मोबाइल टावर बैटरी और दो मोडल बरामद किए हैं। इसके अलावा 20 मीटर केबल तार, एक स्कॉर्पियो कार और 8 हजार रुपये नगद भी बरामद हुए हैं। खुर्जा के सीईओ पूर्णिमा सिंह के अनुसार, निजी कंपनियों ने भी इन चोरियों की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026