बुलंदशहर में संपत्ति विवाद में छोटे भाई ने मारी थी गोली:भाई के हत्यारोपी मामले में सगे भाई समेत दो गिरफ्तार,3 पर FIR...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 27, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी निवासी आस मोहम्मद की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के सगे भाई जान मोहम्मद समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, कारतूस और स्कूटी बरामद की गई है। इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है। सीओ खुर्जा शोभित अत्री ने बताया कि मृतक की पत्नी अन्जुम, निवासी मोहल्ला खीरखानी, कस्बा व थाना खुर्जा नगर ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि उसके पति आस मोहम्मद की उसके छोटे भाई जान मोहम्मद ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए सोमवार को स्वाट टीम देहात और थाना खुर्जा नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुंडाखेड़ा–सैमडा नहर के पास से घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों मेंजान मोहम्मद उर्फ जानू, पुत्र नजर मोहम्मद उर्फ चन्ना, निवासी ईदगाह रोड, मोहल्ला खीरखानी, थाना खुर्जा नगरऔरअरमान उर्फ मुन्ना, पुत्र जमील, निवासी मदरसे के पीछे, मोहल्ला खीरखानी, थाना खुर्जा नगर शामिल हैं।तीसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026