बुलंदशहर में झमाझम बारिश से मौसम बदला:उमस से राहत मिली, धान की फसल को फायदा; अगले 3-4 दिन जारी रहेगी बारिश...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 06, 2026
बुलंदशहर में झमाझम बारिश से मौसम बदला:उमस से राहत मिली, धान की फसल को फायदा; अगले 3-4 दिन जारी रहेगी बारिश
बुलंदशहर में कई दिनों की भीषण उमस और गर्मी के बाद शुक्रवार दोपहर 2 बजे राहत मिली। करीब 2 बजे मौसम अचानक बदल गया। काले बादल छाते ही शहर में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट आई। बारिश से पहले शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था। तेज बारिश के बाद यह सीधा 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अचानक 12 डिग्री सेल्सियस पारा गिरने से लोगों को हल्की ठंडक महसूस हुई और उमस से राहत मिली। हालांकि, तेज बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों और मुख्य सड़कों पर पानी भर गया। नालों का पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को आने-जाने में थोड़ी परेशानी हुई। यह बारिश किसानों के लिए अच्छी खबर लाई है। खासकर धान की खेती करने वाले किसानों के लिए यह संजीवनी जैसी है। पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी और धूप के कारण धान की फसल सूख रही थी। इस बारिश से फसलों को नई जान मिली है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026