बुलंदशहर में साढ़े 3 लाख में दी सुपारी:पति ने रची पत्नी पर जानलेवा हमले की साजिश,कोर्ट से लौटते समय हमला; पति समेत 4 गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 04, 2025
बुलंदशहर में एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या की साजिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 1 सितंबर की है, जब पीड़िता पूजा कोर्ट से तारीख लेकर लौट रही थी। काली नदी के पास बदमाशों ने उस पर गोली चलाई। गंभीर रूप से घायल पूजा को उच्च चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया। नगर कोतवाली पुलिस की जांच में पता चला कि पूजा का पति हरीश शर्मा ही इस हमले का मास्टरमाइंड था। दोनों के कई मुकदमे अदालत में विचाराधीन थे। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इन मुकदमों से परेशान होकर हरीश ने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हरीश ने सुपारी किलर्स से साढ़े तीन लाख रुपये में सौदा किया। उसने एडवांस में 80 हजार रुपये दे दिए। हमले के दिन हरीश ने ही हमलावरों को पूजा की पहचान करवाई। पुलिस ने हरीश शर्मा, संतोष, रजत और ब्रज को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक तमंचा, दो चाकू, एक मोटरसाइकिल और 20,000 रुपये बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026