बच्चों की मौत के बाद बुलंदशहर में मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी:ड्रग विभाग ने कफ सिरप के 25 नमूने लिए...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 09, 2025

बुलंदशहर में ड्रग विभाग ने मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की। इस दौरान कफ सिरप के 25 नमूने एकत्र किए गए। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत के बाद विभाग की देशव्यापी सतर्कता का हिस्सा है। ड्रग कंट्रोल टीम ने बाजार में उपलब्ध विभिन्न कफ सिरप के सैंपल लिए। इस औचक कार्रवाई से दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सैंपलिंग का यह अभियान बुलंदशहर, खुर्जा, गुलावठी, जहांगीराबाद, औरंगाबाद और सिकंदराबाद सहित जिले के कई कस्बों में चलाया गया। इसके बाद से देशभर में ड्रग विभाग अलर्ट पर है और इसी कड़ी में बुलंदशहर में भी यह अभियान चलाया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप के सेवन से कुछ बच्चों की मौतें दर्ज की गई थीं।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026