बुलंदशहर में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की चेन चोरी:CCTV में कैद,ग्राहक बनकर आई महिला ने 150 ग्राम सोने की चेन कपड़ों में छुपाई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 17, 2026

बुलंदशहर के खानपुर कस्बे में स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान से लाखों रुपये के सोने के जेवरात चोरी हो गए। चोरी की वारदात में एक महिला ग्राहक बनकर दुकान में घुसकर सोने की चेन का डिब्बा चुरा ले गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे ने पूरी घटना कैद कर ली। पीड़ित सर्राफा व्यवसायी ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे एक महिला और एक पुरुष ग्राहक बनकर दुकान पर आए थे। महिला ने डिब्बे में रखी लगभग 150 ग्राम सोने की चेन चुरा ली, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला और पुरुष मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह चोरी थाना खानपुर क्षेत्र के मुख्य बाजार में स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हुई है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला और पुरुष की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
Related Articles
बुलंदशहर में जिला पंचायत का विकास कार्य रुका:देवराला गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा,एएमए ने बैठाई जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत:बुलंदशहर में परिजनों ने ठेकेदार-मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
टाटा कंपनी के नाम पर बेची जा रही नकली चाय:40 किलो चाय ज़ब्त,कंपनी के अफसर की शिकायत पर खाद्य टीम का छापा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026