बुलंदशहर में हत्या के दो वांछित बदमाश मुठभेड़ में घायल:किसान हत्याकांड में दो ₹25-25 हजार का इनामी था, दोनों के पैर में लगी गोली
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 08, 2026
बुलंदशहर में चोला थाना पुलिस और एसओजी (देहात) टीम ने गुरुवार तड़के किसान हत्याकांड में वांछित दो इनामी बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक चोला थाने का हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त को हुई किसान हत्या के मामले में वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार सुबह करीब चार बजे शेरपुर मार्ग कट पर चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बिना नंबर की कार आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन एमआईटी से गंगारोल रोड की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया। आगे तैनात उपनिरीक्षक शीशपाल की टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उन्हें मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।
Related Articles
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:बुलंदशहर में साथी गंभीर घायल, परिजनों ने CHC पर किया हंगामा; पुलिस ने समझाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 22, 2026
हजारों किसान सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ बुलंदशहर पहुंचे:कलेक्ट्रेट घेराव से शहर की सड़कें जाम, खाद-गन्ना भुगतान मुख्य मांगें...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 22, 2026
बुलंदशहर में किसान से रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो:डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किया निलंबित, विभागीय जांच शुरू...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 22, 2026