बुलंदशहर पुलिस ने 24 घंटे में 197 वारंटी पकड़े:फरार चल रहे आरोपियों को किया गिरफ्तार,विशेष अभियान चलाया...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 06, 2025
बुलंदशहर पुलिस ने 24 घंटे के विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान कुल 197 गैर-जमानती वारंटियों (एनबीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर यह अभियान पूरे जिले में चलाया गया। ये सभी वारंटी लंबे समय से पुलिस और न्यायालय की पकड़ से दूर थे। जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों ने समन्वय के साथ काम करते हुए इन फरार आरोपियों को दबोचा। इनमें से अधिकांश गंभीर धाराओं वाले मुकदमों में वांछित थे, जिनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई थी। फरार चल रहे अन्य वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बुलंदशहर में अपराधियों के प्रति कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
Related Articles
औरंगाबाद में ओवरलोड गन्ना ट्रकों से बढ़ रहे हादसे:सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,प्रशासन रोकने में विफल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
औरंगाबाद में घना कोहरा छाया, दृश्यता शून्य:पुलिस कर रही लगातार गश्त,वाहन चालकों को परेशानी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
खुर्जा मंदिर से पांच पीतल के घंटे चोरी:ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की,पुलिस ने जांच शुरू की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025