खुर्जा में खेलते समय गड्ढे में गिरी मासूम:पोखर में उतराता मिला 22 महीने की बच्ची का शव,कल शाम से लापता थी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 18, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में एक 22 माह की मासूम बच्ची का शव पोखर में मिला है। बच्ची कल शाम से लापता थी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। आज सुबह शव मिलने से परिवार में मातम छा गया। वाजिदपुर निवासी इमरान की 22 माह की बेटी अलिना मंगलवार देर शाम अपनी मां और भाइयों के साथ गांव के खेतों की ओर खेलने गई थी। खेलते-खेलते वह खेतों के बीच बने एक गड्ढे में गिर गई, जिसमें गंदा पानी भरा हुआ था। देर रात तक जब अलिना घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। गुरुवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों को खेतों के बीच उसी गड्ढे में अलिना का शव तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही खुर्जा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बच्ची के शव का पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की जांच पड़ताल और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026