बुलंदशहर में कांग्रेस-2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी:भाजपा के खिलाफ गांव-गांव जाकर 'हल्ला बोल' का किया ऐलान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 06, 2026
बुलंदशहर में पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का ऐलान किया है। पार्टी ने भाजपा के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाने की घोषणा की है। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर सड़क पर उतरने और 2027 विधानसभा चुनाव के लिए गांव-गांव पहुंचने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनविरोधी साबित हो रही है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार की गंभीरता पर सवाल उठाया। जियाउर्रहमान ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब गांव-गांव जाकर जनसंवाद कार्यक्रम चलाएंगे। इसका उद्देश्य जनता की आवाज को बुलंद करना और उनकी समस्याओं को उठाना है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026