समाजवादी पार्टी दादरी में 'समानता भाईचारा रैली' करेगी:2027 चुनाव का शंखनाद होगा,अखिलेश यादव करेंगे संबोधित...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 19, 2026

समाजवादी पार्टी 29 मार्च 2026 को दादरी में 'समाजवादी समानता भाईचारा रैली' का आयोजन करेगी। इस रैली को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। आयोजकों का दावा है कि यह रैली उत्तर प्रदेश के 32 जिलों की 140 विधानसभाओं के लोगों को आकर्षित करेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद होगी। रैली के आयोजक राजकुमार भाटी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इसमें सर्वधर्म, सर्वजाति और सर्वसमाज के लोग शामिल होंगे। उन्होंने विशेष रूप से 'पीडीए समाज' की बड़ी भागीदारी का उल्लेख किया। पीडीए में पिछड़ा, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और आधी आबादी के साथ-साथ सामान्य वर्ग के वे लोग भी शामिल हैं जो भाजपा शासन में पीड़ित और अपमानित महसूस करते हैं। भाटी ने बताया कि रैली के इंतजाम गुर्जर समाज के लोग संभालेंगे। उनका दावा है कि इस रैली से गुर्जर समाज को उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नई पहचान मिलेगी। आयोजकों का यह भी दावा है कि भीड़ के लिहाज से यह रैली ऐतिहासिक होगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों को बदलने में सक्षम होगी। राजकुमार भाटी ने बताया कि इस रैली की तैयारी अगस्त 2025 से चल रही है। उन्होंने 50 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में 'पीडीए चौपाल' का आयोजन किया है, जिसके माध्यम से पिछड़े वर्गों में राजनीतिक जागरूकता पैदा की गई है। रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत टीमों का गठन किया गया है। जिला और विधानसभा स्तर पर रैली प्रभारियों की नियुक्तियां भी की गई हैं। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मतलूब अली, कार्यवाहक जिला महासचिव कृष्णपाल यादव, जितेंद्र यादव, चौधरी होशियार सिंह, महेंद्र वाल्मीकि, मुकेश शर्मा, हिमायत अली, दिनेश गुर्जर, अब्दुल रब, महेंद्र भाटी, बादल यादव, हर्ष ठाकुर, अमित त्यागी, समीता सिंह, नरेश चौहान और निजामुद्दीन सैफी सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।
Related Articles
बुलंदशहर में जिला पंचायत का विकास कार्य रुका:देवराला गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा,एएमए ने बैठाई जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत:बुलंदशहर में परिजनों ने ठेकेदार-मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
टाटा कंपनी के नाम पर बेची जा रही नकली चाय:40 किलो चाय ज़ब्त,कंपनी के अफसर की शिकायत पर खाद्य टीम का छापा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026