पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या का खुलासा:दोनों गिरफ्तार,बुलंदशहर में 20 लाख के विवाद में पिता-पुत्र ने गला रेतकर की हत्या...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 24, 2025
बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 14-15 सितंबर की रात पैसे के लेन-देन को लेकर ब्लॉक प्रमुख की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। मामला खुर्जा थाना क्षेत्र का है। जाहिदपुर कला गांव में 14-15 सितंबर की रात विनोद चौधरी की उनके घर के नीचे बने कार्यालय में हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी कार्यालय का दरवाजा खुला छोड़कर फरार हो गए और सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि हत्यारों ने पहले गोली मारी और फिर चाकू से गला रेत दिया।
छोटे भाई की तहरीर पर तीन पर मुकदमा...
सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के छोटे भाई सुधीर चौधरी की तहरीर पर तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया। जिनमें अहरौली गांव के युग, चोला के फौलादपुर गांव के अंकित (नौकर) और एक अज्ञात का नाम दर्ज हुआ। आरोपियों पर रुपये के लेन-देन को लेकर धमकी देने का भी आरोप है।
घर का दरवाजा बंद की गई थी हत्या...
सीओ पूर्णिमा सिंह के अनुसार, सोमवार शाम विनोद चौधरी जट्टारी गांव से लौटने के बाद दो घंटे तक अपने भाई और ग्रामीणों के साथ बैठक में रहे। सात बजे के बाद सभी लोग चले गए और चौधरी ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। इसके बाद ही वारदात हुई।
पांच टीमें लगीं, बैठकों के बाद अकेले थे चौधरी...
जांच के लिए पांच टीमें गठित की गईं, जिनमें खुर्जा कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम, एसओजी और एसपी देहात की टीम शामिल थीं। जिसको लेकर खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम ने सौंदा हबीबपुर मोड़ से दो आरोपियों जवाहर और उसके बेटे विवेक को गिरफ्तार किया है।
प्रॉपर्टी डीलिंग करता था मृतक...
जानकारी के मुताबिक, मृतक विनोद चौधरी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। जबकि आरोपी खेतीबाड़ी करते हैं और पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं। दोनों के बीच रिश्तेदारी नहीं थी, लेकिन करीब 10-12 साल से जान-पहचान थी। दोनों ही पक्ष जाट बिरादरी के हैं। वारदात के बाद से जाहिदपुर कला स्थित घर और पैतृक गांव रामगढ़ी में लोगों की भीड़ लगी हुई है। मंगलवार को पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह समेत कई नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा...
एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर ही विशेष टीमें लगाई गई थीं। पूछताछ में दोनों आरोपी सामने आए। उनका आपराधिक इतिहास भी है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026