बदमाश बलराम के अंतिम संस्कार में नारेबाजी:वीडियो से की जा रही पहचान,20-25 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 23, 2025
गाजियाबाद पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश बलराम ठाकुर के अंतिम संस्कार के दौरान हुई नारेबाजी के मामले में कार्रवाई की है। रविवार को जब बलराम का शव उसके पैतृक गांव कस्बा जहांगीराबाद में लाया गया, तब कुछ युवकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो के आधार पर एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने थाना जहांगीराबाद में मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने 20-25 अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस वायरल वीडियो की मदद से नारेबाजी करने वाले युवकों की पहचान कर रही है। गौरतलब है कि बलराम ठाकुर को शनिवार को गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया था।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026