सीवर ट्रीटमेंट-प्लांट के लिए बिजली की लाइन बिछाने में फर्जीवाड़ा:ऊर्जा निगम ने जांच के आदेश दिए,सड़क खुदाई का झूठा बिल दिखाकर 2 करोड़ का फर्जीवाड़ा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 06, 2026

बुलंदशहर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 33 केवीए विद्युत लाइन बिछाने के कार्य में लगभग दो करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि अधिकारियों ने टेंडर की शर्तों में हेरफेर कर अनावश्यक मदों में धनराशि जोड़ी, असीमित खर्च दिखाया और फर्जी बिल तैयार कराए। जानकारी के अनुसार, करीब पांच साल पहले जल निगम के प्रस्ताव पर ऊर्जा निगम को मोहन कुटी स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 33 केवीए लाइन बिछाने की स्वीकृति मिली थी। एमडी कार्यालय से लगभग आठ करोड़ रुपये के टेंडर को मंजूरी दी गई थी। टेंडर की शर्तों में स्पष्ट रूप से सड़क काटने की बजाय अंडरग्राउंड रोड क्रॉसिंग के लिए धनराशि शामिल थी, ताकि सड़क को नुकसान से बचाया जा सके।
Related Articles
बुलंदशहर में जिला पंचायत का विकास कार्य रुका:देवराला गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा,एएमए ने बैठाई जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत:बुलंदशहर में परिजनों ने ठेकेदार-मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
टाटा कंपनी के नाम पर बेची जा रही नकली चाय:40 किलो चाय ज़ब्त,कंपनी के अफसर की शिकायत पर खाद्य टीम का छापा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026