शोभायात्रा देखने जा रहे 2 युवकों की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,स्याना नगर की ओर जा रहे थे...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 03, 2025
स्याना थाना क्षेत्र के चांदपुर पूठी गांव से मां काली की शोभायात्रा देखने जा रहे दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतकों की पहचान चांदपुर पूठी निवासी दीपांशु (18) और पंकज (17) के रूप में हुई है। देर शाम दीपांशु अपने साथी पंकज के साथ बाइक पर सवार होकर स्याना नगर की ओर जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर हाईवे पर पहुंचते ही एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपांशु की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से स्याना सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान पंकज ने भी दम तोड़ दिया। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026