बुलंदशहर में अवैध प्लॉटिंग पर प्राधिकरण की कार्रवाई:18 बीघा में विकसित हो रहीं दो कॉलोनियां ध्वस्त...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 26, 2026
बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने सदर तहसील क्षेत्र में दो स्थानों पर कुल 18 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध रूप से प्लॉटिंग करने वालों के बीच हड़कंप मच गया। प्राधिकरण की टीम ने ग्राम बहलीमपुरा स्थित रेलवे रोड पर लगभग 11 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। इस स्थान पर बिना किसी मानचित्र स्वीकृति के प्लॉट काटे जा रहे थे और बेचे जा रहे थे। इसी तरह, शिकारपुर बायपास रोड पर भी करीब 7 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।
*अधिकारियों ने बताया कि*
ये दोनों कॉलोनियां प्राधिकरण की अनुमति और स्वीकृत नक्शे के बिना विकसित की जा रही थीं। अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी भूमि या प्लॉट की खरीद-फरोख्त से पहले उसकी वैधता और प्राधिकरण से स्वीकृति की जांच अवश्य कर लें। ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
Related Articles
बुलंदशहर में जिला पंचायत का विकास कार्य रुका:देवराला गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा,एएमए ने बैठाई जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत:बुलंदशहर में परिजनों ने ठेकेदार-मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
टाटा कंपनी के नाम पर बेची जा रही नकली चाय:40 किलो चाय ज़ब्त,कंपनी के अफसर की शिकायत पर खाद्य टीम का छापा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026