बुलंदशहर पुलिस ने 175 हॉर्न, 30 साइलेंसर जब्त किए:बुलडोजर चलाकर नष्ट किया, ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए चलाया अभियान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 29, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने 175 हॉर्न, 30 साइलेंसर जब्त किए:बुलडोजर चलाकर नष्ट किया, ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए चलाया अभियान
बुलंदशहर पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) उत्तर प्रदेश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर जिलेभर में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय और क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात प्रखर पाण्डेय के नेतृत्व में संचालित हुआ। यातायात पुलिस की टीमों ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग प्वाइंट्स स्थापित किए। नियम तोड़ने वाले वाहनों को रोककर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 175 प्रेशर/मल्टीटोन हॉर्न और 30 मोडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन कर गाड़ियों में लगाए गए इन अवैध साइलेंसरों और प्रेशर हॉर्नों को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने आम जनता से अपील की है। उन्होंने कहा, "अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के अवैध साइलेंसर या प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज को ध्वनि प्रदूषण से मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें।"
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026