बुलंदशहर से 17, 18 और 19 अक्टूबर को चलेंगी:दिवाली पर गोरखपुर के लिए स्पेशल बसें...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 15, 2025
बुलंदशहर दिवाली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने विशेष बसों का संचालन शुरू किया है। बुलंदशहर के नए बस अड्डे से 17, 18 और 19 अक्टूबर को प्रतिदिन रात में एक-एक बस लखनऊ होते हुए गोरखपुर के लिए रवाना होगी। यह निर्णय दिवाली के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ और आरक्षण की अनुपलब्धता को देखते हुए लिया गया है। यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के उद्देश्य से परिवहन निगम ने बुलंदशहर से अतिरिक्त बसों के फेरे बढ़ाने की योजना बनाई है। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि ये बसें प्रतिदिन रात 9 बजे लखनऊ के रास्ते गोरखपुर के लिए चलेंगी। बसों को चिन्हित कर लिया गया है। सामान्यतः बसें सीधे लखनऊ रूट से जाएंगी, लेकिन यात्रियों की संख्या कम होने पर इन्हें कौशांबी के रास्ते भी संचालित किया जा सकता है।एआरएम परमानंद ने यह भी जानकारी दी कि लखनऊ या गोरखपुर जाने के इच्छुक यात्री अपनी सीट पहले से बुक करा सकते हैं।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026