बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत लगभग 45 लाख रुपये मूल्य के 164 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों को तकनीकी सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की सहायता से देश के विभिन्न हिस्सों से ट्रेस किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर उनके मालिकों के चेहरों पर खुशी देखी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार ने बताया कि गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान में विभिन्न थानों की पुलिस ने सक्रिय भूमिका निभाई। बरामद किए गए फोनों में एक आईफोन 17 प्रो मैक्स भी शामिल है, जिसे बेंगलुरु से बरामद किया गया। यह फोन एसएसपी के एक रिश्तेदार का बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि यह आईफोन एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेचा गया था, जिसे पुलिस ने ट्रेस कर बरामद कर लिया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत संबंधित थाने में सूचना दें। एसएसपी ने जानकारी दी कि सभी बरामद मोबाइल फोन वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए हैं। इस अभियान में कोतवाली नगर पुलिस ने सर्वाधिक 26 मोबाइल फोन बरामद किए। एसएसपी दिनेश कुमार ने यह भी बताया कि पुलिस भविष्य में भी इस तरह के अभियानों को जारी रखेगी, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026