बुलंदशहर में 1600 अधिवक्ताओं के मतदान की उम्मीद:बार काउंसिल चुनाव का आज दूसरा और अंतिम दिन,सुरक्षा में पुलिस तैनात...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

January 17, 2026

बुलंदशहर में 1600 अधिवक्ताओं के मतदान की उम्मीद:बार काउंसिल चुनाव का आज दूसरा और अंतिम दिन,सुरक्षा में पुलिस तैनात...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के लिए शनिवार को मतदान का दूसरा और अंतिम दिन है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, जिले में आज लगभग 1600 अधिवक्ताओं के मतदान करने की संभावना है। शुक्रवार को पहले दिन करीब 1400 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शुक्रवार को जिला मुख्यालय बुलंदशहर में कुल 2609 पंजीकृत अधिवक्ताओं में से 1022 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही अधिवक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे चुनाव को लेकर उत्साह स्पष्ट था। इस बार बार काउंसिल चुनाव में पहली बार जिले के अनूपशहर वाह्य न्यायालय और खुर्जा न्यायालय परिसर में भी मतदान की व्यवस्था की गई थी। अनूपशहर में 210 सूचीबद्ध मतदाताओं में से 107 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जबकि खुर्जा में 480 मतदाताओं में से 295 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के इस चुनाव में अध्यक्ष पद सहित कुल 25 पदों के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी न्यायालय परिसरों में पर्याप्त प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ ही मतदान प्रक्रिया पर अधिकारियों की कड़ी नजर बनी हुई है। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि जिन अधिवक्ताओं का मतदान पहले दिन किसी कारणवश नहीं हो सका था, उन्हें शनिवार को अंतिम अवसर दिया जा रहा है। बार काउंसिल चुनाव को अधिवक्ताओं के हितों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण चुनाव माना जाता है। उम्मीद है कि दूसरे दिन मतदान प्रतिशत में और वृद्धि होगी। अधिवक्ताओं का मानना है कि चुनी गई बार काउंसिल के माध्यम से उनकी समस्याओं, मांगों और सुझावों को शासन तथा न्यायपालिका तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।

Published on January 17, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0