बुलंदशहर में यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष:महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा की,16 शिकायतें सुनीं...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 25, 2025
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने बुधवार को बुलंदशहर का दौरा किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान 16 शिकायत पत्र दर्ज किए गए। डॉ. चौहान ने पुलिस प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना शामिल हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष ने वन स्टॉप सेंटर की सुविधाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग को प्रसूताओं को सरकारी योजनाओं का तत्काल लाभ देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के बाद डॉ. चौहान गांव नगला शेखु पहुंचीं। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने कन्या पूजन और अन्नप्राशन कार्यक्रम में भाग लिया। बालिकाओं की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026