16 मार्च से शुरू हुई प्रदर्शनी में अप्रैल तक चलेंगे सांस्कृतिक व प्रतियोगी आयोजन,3 अप्रैल को कवि सम्मेलन,12 को आएंगे अन्नू मलिक...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 18, 2026
बुलंदशहर में जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी-2026 इन दिनों रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जारी है। 16 मार्च को वैदिक हवन और पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई यह प्रदर्शनी अप्रैल के मध्य तक चलेगी। बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन इन विविध सांस्कृतिक और प्रतियोगी कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं।प्रदर्शनी के शुभारंभ के दिन ओपन स्टेज पर इंडियन आइडल टैलेंट और कॉमेडी मिमिक्री जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया था। इसके बाद से लगातार कार्यक्रमों की एक श्रृंखला जारी है। इस महोत्सव में शास्त्रीय प्रतियोगिताएं, कवि सम्मेलन, मुशायरा, हरियाणवी नाइट, बॉलीवुड नाइट, भजन संध्या, महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों के विशेष आयोजन मुख्य आकर्षण बने हुए हैं।प्रदर्शनी स्थल पर बैसिन हॉल, रवींद्र नाट्यशाला और ओपन स्टेज पर अलग-अलग समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे दर्शकों को एक ही स्थान पर विविध मनोरंजन का अवसर मिल रहा है। आयोजन समिति और विभिन्न विभागों की देखरेख में कार्यक्रमों का सुचारु संचालन किया जा रहा है।आगामी कार्यक्रमों की सूची में 22 मार्च को हरियाणवी नाइट, 23 मार्च को शहीद दिवस पर विशेष आयोजन, 24 मार्च को भजन संध्या, अप्रैल माह में 12 अप्रैल को अन्नू मलिक, 19 को आएंगे गुरदास मान, इसके अलावा बॉलीवुड नाइट, इंडियन आइडल, सूफी नाइट और गजल नाइट जैसे बड़े कार्यक्रम भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेंगे। सांस्कृतिक आयोजनों के अतिरिक्त, प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण, व्यापारिक सम्मेलन, आयुर्वेदिक सेमिनार और सैनिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित न रहकर सामाजिक जागरूकता का मंच भी बन रहा है। प्रदर्शनी समिति के अनुसार, इस वर्ष आयोजन को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाया गया है। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहरी कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। जिलेवासियों में प्रदर्शनी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रमों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026