बुलंदशहर में घने कोहरे से दृश्यता 15 मीटर:कड़ाके की ठंड जारी,वाहन चालकों को हुई परेशानी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 17, 2026
जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह करीब 7 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर 15 मीटर रह गई। इसके कारण वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात में पाला और दिन में शीतलहर चलने से हल्की धूप भी बेअसर रही। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिनों तक रात में पाला, कोहरा और शीतलहर जारी रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। घना कोहरा शुक्रवार रात से शुरू होकर शनिवार सुबह तक बना रहा। तेज हवाओं के कारण दिन में धूप का असर कम रहा। शाम ढलते ही ठंड फिर बढ़नी शुरू हो गई और कोहरे का प्रभाव भी बढ़ता दिखा। इस मौसम का असर सुबह स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, आमजन के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी दिखाई दिया। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 79 प्रतिशत रही, जबकि हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक मापी गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष और मौसम विशेषज्ञ डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने रविवार को भी घना कोहरा, पाला और शीतलहर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। बुलंदशहर जिले के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026