बुलंदशहर के गंगा नगर में निकला अजगर:वन विभाग ने 15 मिनट में किया रेस्क्यू,सुबह टहलते समय गमलों में दिखा विशालकाय सांप..TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 04, 2025

शहर की पॉस कॉलोनी गंगा नगर में आज सुबह अचानक अफरा तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने अजगर का रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ दिया।
गंगा नगर की सी ब्लॉक कॉलोनी में अचानक एक विशालकाय अजगर निकलने से कॉलोनी वासियों में दशहत का माहौल बन गया।
जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसी दौरान उनकी नजर अपने घर के बाहर रखे गमलों पर पड़ी तो उन्हें कुछ हलचल दिखाई दी।
गंगानगर कॉलोनी के सी ब्लॉक निवासी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह सुबह करीब 6 बजे घर के बाहर टहल रहे थे। जब वह पास गए तो देखा कि एक विशालकाय अजगर वहां मौजूद है।
उन्होंने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। जिसके बाद वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस प्रशासनिक अफसरों को दी।
इसके बाद अजगर को पकड़ा गया। वन विभाग के कर्मियों ने इसे जंगल मे छोड़ दिया।
सूचना पाकर मौके पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
करीब 15 मिनट तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एसडीएम सदर नवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गंगा नगर कॉलोनी के सी ब्लॉक में अजगर निकला है,
इसकी सूचना मिली थी। मौके पर वन विभाग के कर्मियों ने अजगर का रेस्क्यू कर इसे जंगल मे छोड़ दिया गया है।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025