बुलंदशहर में बीच सड़क डबल मर्डर, 15 मिनट तक फायरिंग:3 हजार के लिए दो युवकों के सीने पर गोली मारी, कार चढ़ाई; गांव में फोर्स तैनात...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 17, 2026
बुलंदशहर में बीच सड़क डबल मर्डर, 15 मिनट तक फायरिंग:3 हजार के लिए दो युवकों के सीने पर गोली मारी, कार चढ़ाई; गांव में फोर्स तैनात
यूपी के बुलंदशहर में मंगलवार रात 9.30 बजे दो लोगों की हत्या कर दी गई। 3 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में बीच सड़क पर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। फिर दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। करीब 15 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कार चढ़ा दी। वारदात में सोनू (42) और अजब सिंह (48) को सीने में गोली लगी। उनकी मौत हो गई। फायरिंग में उनके साथी भी घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। शांति व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल के अलावा पीएसी बल भी तैनात किया गया है। वारदात जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सिकंदराबाद कोतवाली इलाके के गांव निजामपुर की है।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026