स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में विशेष सफाई मुहिम:कीटनाशक का छिड़काव भी,15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 24, 2025
स्याना नगर में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हापुड़ रोड सहित कई स्थानों पर यह अभियान जारी है। अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने बताया कि यह अभियान 15 सितंबर से शुरू हुआ है और 2 अक्टूबर तक चलेगा। अधिशासी अधिकारी ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास गंदगी न होने दें। अभियान के दौरान सफाई के साथ-साथ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से गमलों में पानी न भरने की सलाह दी है। गंदे पानी में मच्छरों के पनपने का खतरा रहता है, जिससे बीमारियां फैल सकती हैं। लापरवाही पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सभी कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे इस अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026