बुलंदशहर में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म:पिता की शिकायत पर 3 लोगों पर केस दर्ज,7 माह का गर्भपात...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 11, 2025
बुलंदशहर के अरनिया क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पशुओं के लिए चारा-पानी देने जा रही लड़की को अकेला पाकर एक व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया। बाद में आरोपी के माता-पिता ने मिलकर लड़की का 7 महीने का गर्भपात खुर्जा के एक निजी अस्पताल में कराया। लड़की को जब परेशानी हुई तो उसने आरोपी के पिता से शिकायत की। इसके बाद आरोपी के पिता और मां उसे खुर्जा के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका गर्भपात करा दिया गया। गर्भपात के बाद उसे बेहोशी की हालत में एक टेंपो में बिठाकर गांव भेज दिया गया। पीड़ित लड़की की मां ने जब उसे ढूंढा और वह नहीं मिली, तो उन्होंने अपने पति को फोन किया। पति नोएडा से गांव लौटते समय रास्ते में लड़की को नशे की हालत में मिला। इसके बाद पिता लड़की को लेकर अरनिया थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पिता ने लड़की से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। अरनिया थाना पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह मुकदमा देर रात पंजीकृत किया गया है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026