बुलंदशहर में मंत्री स्वतंत्र देव ने का पलटवार:चरखारी विधायक साबित करें सड़कें खराब,अफसर को सस्पेंड करेंगे,138 करोड़ की योजनाएं शुरू की,लंगूर को केला खिलाया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 05, 2026
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुलंदशहर में 138 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का अनावरण किया। चरखारी विधायक बृजभूषण सिंह के आरोपों पर उन्होंने कहा - यदि विधायक यह साबित कर दें कि गांवों में सड़कें खराब हैं तो लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को मंत्री स्वतंत्र देव सिंह वलीपुरा नहर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने बुलंदशहर विकास प्राधिकरण द्वारा आदि योगी की मूर्ति स्थापित करने सहित अन्य कार्यों का अनावरण किया। साथ ही सिंचाई विभाग की 138 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा - वह सरकार के जनहित कार्यों का विरोध करता है, जिनमें राम मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना भी शामिल है। विपक्ष द्वारा एसआईआर (SIR) में खामियों को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर स्वतंत्र देव सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल आरोप लगा सकता है, उसे इन आरोपों को सिद्ध करके दिखाना चाहिए। मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष सरकार की सफल योजनाओं और आदेशों पर आंख मूंदकर आरोप लगा रहा है। पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री द्वारा यूजीसी एक्ट को लेकर दिए गए त्यागपत्र और उनके आरोपों पर मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी समाजों को साथ लेकर चलती है और प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान सुनिश्चित करती है। मंत्री ने वलीपुरा नहर के घाटों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एक लंगूर को केला भी खिलाया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अतुल तेवतिया, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, भाजपा प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, बीकेडीए उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर, सचिन ज्योत्सना यादव, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बीके सिंह, एसडीओ ओंकार सिंह, दिनेश कुमार धन्नू, आनंद चौधरी, केपी सिंह और कुलदीप चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026