बुलंदशहर के माधवगढ़ में पुलिस टीम पर हमला:दिल्ली पुलिस से आरोपी छुड़ाकर भागे ग्रामीण,13 लोगों पर केस दर्ज...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 16, 2025

बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस को ग्रामीणों का विरोध सामना करना पड़ा।
हौजखास थाने के हेड कांस्टेबल कुलदीप और हरकेश स्थानीय पुलिस के साथ मंगलवार दोपहर 3 बजे गांव गए।
दिल्ली के हौजखास थाने की पुलिस टीम धोखाधड़ी के एक मामले में फरार आरोपी सुबोध को गिरफ्तार करने माधवगढ़ गांव पहुंची थी।
टीम ने सुबोध को हिरासत में लिया। हमलावरों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट की और आरोपी को छुड़ाकर ले गए।
पुलिस जब आरोपी को ले जा रही थी, तब उसके परिजनों और ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
स्याना सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
खानपुर थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल कुलदीप की शिकायत पर मुख्य आरोपी सुबोध समेत 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लेकिन तब तक हमलावर सुबोध को लेकर फरार हो चुके थे।
पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।
उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। हेड कांस्टेबल कुलदीप ने बताया कि सुबोध एक कंपनी में धोखाधड़ी का आरोपी है।
इसी मामले में उसके वारंट जारी हुए थे। वह अपने साथी हेड कांस्टेबल हरकेश के साथ वारंट तामील कराने खानपुर आए थे।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025