स्याना में 13 साल के बच्चे से दुष्कर्म:पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी...TV Newsकल तक

RKRTNत

Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

June 26, 2025

स्याना में 13 साल के बच्चे से दुष्कर्म:पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी...TV Newsकल तक

स्याना कोतवाली क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पीड़ित के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का परिवार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहता है।

पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। बच्चे की मां का तीन साल पहले देहांत हो चुका है।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा

शाम 7 बजे जब पिता घर लौटे, तब बच्चे ने पूरी घटना बताई। पिता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ प्रखर पांडेय के अनुसार, आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पिता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

*बच्चे के साथ दुष्कर्म किया*

घटना 22 जून 2025 को दोपहर 12 बजे की है।

पिता के ई-रिक्शा चलाने गए होने के दौरान, गांव का एक युवक पीड़ित के घर आया।

उस समय बच्चा घर पर अकेला था। आरोपी ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया।

उसने बच्चे को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

Published on June 26, 2025 by Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक