बुलंदशहर के अनूपशहर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म:60 वर्षीय व्यक्ति ने की हैवानियत, पुलिस ने शुरू की जांच....TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 20, 2025

बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर मे पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना 19 जून 2025 की रात करीब 8 बजे की है।
13 वर्षीय पीड़िता शौच के लिए गन्ने के खेत की तरफ गई थी। गांव निवासी आरोपी (60) वर्ष ने उसे रोका और नए कपड़े दिलाने का प्रलोभन दिया।
लड़की के मना करने पर उसने थप्पड़ मारा और गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता रोती हुई घर पहुंची और अपने चाचा को पूरी घटना बताई। क्षेत्राधिकारी अनूपशहर रामकरण सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
Related Articles
किरायेदार महिला से छेड़छाड़ का मामला:पुलिस में शिकायत दर्ज,मकान बदलने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 21, 2025

खुर्जा में सुभाष रोड स्थित अशोका पब्लिक स्कूल के निकट पंजाबियान मोहल्ले में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 18, 2025

बुलंदशहर में चाकू से गला रेता:छेड़छाड़ करने पर बहन ने भाई को मार डाला,फिर मां को घटनास्थल पर छोड़कर फरार...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 14, 2025