बुलंदशहर में पुलिस ने स्नैचर को मारी गोली, गिरफ्तार:मुठभेड़ के दौरान एक साथी फरार, चोरी-लूट के 12 मामले दर्ज...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 06, 2026

बुलंदशहर में पुलिस ने स्नैचर को मारी गोली, गिरफ्तार:मुठभेड़ के दौरान एक साथी फरार, चोरी-लूट के 12 मामले दर्ज...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में पुलिस ने स्नैचर को मारी गोली, गिरफ्तार:मुठभेड़ के दौरान एक साथी फरार, चोरी-लूट के 12 मामले दर्ज

बुलंदशहर की स्याना पुलिस की गुरुवार देर रात करीब 2 बजे चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई में एक स्नैचर को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से पुलिस को तमंचा, कारतूस, और एक मोटरसाइकिल मिला है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एक साथी मौके फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। थाना स्याना पुलिस टीम थल इनायत चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख दोनों बदमाश कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। इसी दौरान बाइक फिसलकर गिर गई। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान राजा उर्फ जाविद पुत्र सरफराज उर्फ सर्फू, निवासी आशीबैंड वाला पुल, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Published on September 06, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0