जहांगीराबाद पालिका में संभाली कुर्सी:12वीं की छात्रा बनीं एक दिन की EO,समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 10, 2025
जहांगीराबाद नगरपालिका परिषद में मिशन नारी शक्ति फेज 5 के तहत एक अनूठी पहल की गई। लार्ड कृष्णा इंटर कॉलेज, शेखूपुर रोरा की कक्षा 12 की छात्रा अंजलि चौहान को एक दिन के लिए अधिशासी अधिकारी (EO) बनाया गया। यह कदम महिलाओं को प्रोत्साहित करने और सरकारी कामकाज से परिचित कराने के उद्देश्य से उठाया गया।शुक्रवार को अंजलि चौहान ने पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी की कुर्सी संभाली। उनके सामने वार्ड 25 में खराब लाइटें, बाजार में अतिक्रमण से लगने वाला जाम, कूड़ा देर से उठने और बैंड वाली गली में जलभराव जैसी कई समस्याएं आईं। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को त्योहारों के मद्देनजर बाजार से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, ताकि जाम की समस्या से निपटा जा सके। अंजलि चौहान ने इन समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की। सफाई नायक को सुबह जल्द कूड़ा उठाने और पथ प्रकाश व्यवस्थापक को खराब लाइटें ठीक कराने के आदेश दिए गए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने दो महिला कर्मचारियों की एक दिन की छुट्टी का अनुरोध भी मंजूर किया। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए मिशन नारी शक्ति फेज 5 के तहत स्कूल की छात्राओं को एक दिन का अधिकारी बनाकर उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी मणि जी सैनी ने बताया कि सरकार की मंशा आधी आबादी को प्रोत्साहित करना है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026