बुलंदशहर के छात्र 11 अक्टूबर तक ले सकेंगे दाखिला:एलएलबी तृतीय वर्ष प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी,नोटिफिकेशन जारी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 09, 2025
बुलंदशहर। एलएलबी तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए कॉलेजों ने मेरिट सूची जारी कर दी है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब छात्र-छात्राएं बृहस्पतिवार, 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक दाखिला ले सकेंगे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबंधित कॉलेजों में संचालित एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए छात्रों को एक और अवसर दिया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 4 अक्टूबर तक पंजीकरण कराए गए थे, जिनकी हार्ड कॉपी 7 अक्टूबर तक जमा की गई थी। इस सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को 9 से 11 अक्टूबर तक प्रवेश लेने का मौका मिलेगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद बुधवार को मेरिट सूची जारी की गई। सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज, शिकारपुर के प्राचार्य विनोद कुमार ने बताया कि शेष सीटों पर प्रवेश के लिए 11 अक्टूबर को एक और मेरिट सूची जारी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी, इसलिए निर्धारित तिथि तक दाखिला सुनिश्चित करना अनिवार्य है। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को 13 अक्टूबर तक प्रवेश का अवसर मिलेगा।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026