बुलंदशहर 11 ने अंडर-14 टूर्नामेंट जीता:यमुनापुरम स्टेडियम में मैच,एसएनएस एकेडमी को 20 रन से हराया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 19, 2026

बुलंदशहर के यमुनापुरम स्टेडियम में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब बुलंदशहर 11 ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में बुलंदशहर 11 ने एसएनएस एकेडमी को 20 रन से हराया। यह टूर्नामेंट नुमाइश कमेटी द्वारा आयोजित किया गया था। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बुलंदशहर 11 की टीम ने निर्धारित ओवरों में 166 रन बनाए। टीम के लिए हर्षित ने 62 रन की शानदार पारी खेली, जबकि राघव ने 51 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों की पारियों से टीम ने एक मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएनएस एकेडमी की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी। एसएनएस एकेडमी की ओर से देव रजौरा ने सर्वाधिक 53 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। बुलंदशहर 11 के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया। मैच के समापन पर बुधवार शाम करीब पांच बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री संतोष बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष हितेश गर्ग और कुलदीप चौधरी ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी भारती शर्मा, कोच सुखदेव शर्मा, मुनेश गिरी, संदीप शर्मा, लक्ष्मी रानी और सभासद त्रिभुवन नारायण सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026