नवरात्रि में अनूपशहर के श्रद्धालुओं को राहत:अब सुबह 10:30 से दोपहर 2 बजे तक रहेगी कटौती,बिजली कटौती का समय बदला...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 23, 2025
विद्युत अधिशासी अभियंता सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि अहार गेट फीडर को दो भागों में विभक्त करने किये जा रहे कार्य के चलते अब सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। पहले यह कटौती सुबह 5 से 7 बजे के बीच होती थी, जिससे श्रद्धालुओं को अंधेरे में मंदिर जाना पड़ता था। सौरभ मिश्रा ने कहा कि कोशिश की जाएगी कि प्रतिदिन ढाई से तीन घंटे के अंदर ही पूरा कर लिया जाए। यह काम सालासर नाम की प्राइवेट कंपनी को सौंपा गया है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के पत्र के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। विद्युत विभाग का लक्ष्य है कि दीपावली से पहले अहार गेट फीडर-2 का काम पूरा कर लिया जाए। जिससे क्षेत्र में लो वोल्टेज और फॉल्ट की समस्या दूर होगी। हालांकि, अनूपशहर के अन्य फीडरों पर बिजली कटौती का समय पहले की तरह ही रहेगा। साथ ही निवासियों को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। सौरभ मिश्रा ने यह भी बताया कि अहार गेट में सुबह होने वाली नियमित दो घंटे की कटौती को भी अभी के लिए बंद कर दिया गया है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026