स्केटिंग चैंपियन 10 हजार किमी यात्रा पर निकला:युवाओं को नशे से बचाना उद्देश्य,पंजाब से पटना साहिब तक की यात्रा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 08, 2025
नशे के खिलाफ युवाओं में जागरूकता की अलख जगाता एक स्केटिंग चैंपियन 10 हजार किमी की यात्रा पर निकला है। यह यात्रा पंजाब के सुल्तानपुर लोधी से शुरू हुई, जो बिहार के पटना साहिब पर जाकर समाप्त होगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके। पंजाब के सुल्तानपुर लोधी निवासी स्केटिंग चैंपियन पुनीत सिंह ने गणेश चतुर्थी के दिन नशे के खिलाफ एक बीड़ा उठाया। स्केटिंग चैंपियन ने सुल्तानपुर लोधी से अपने खेल के माध्यम से ही इस मुहिम को शुरू किया और 10 हजार किमी की स्केटिंग यात्रा शुरू की। यह यात्रा पांच राज्यों से होकर गुजर रही है। उनका मानना है कि देश के युवाओं को नशा से दूर होकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। आज यह यात्रा बुलंदशहर पहुंची तो दैनिक भास्कर से खास बातचीत में स्केटिंग चैंपियन ने बताया कि वह युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को रोकने के लिए और जागरूकता फैलाने के लिए इस यात्रा पर निकला है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा करीब 10 हजार किमी की डदूरी तय करके देव एकादशी के दिन बिहार के पटना साहिब गुरुद्वारा पर जाकर समाप्त होगी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026