सिकंदराबाद में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान:महिला कल्याण विभाग ने 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 04, 2025
सिकंदराबाद विधानसभा के ककोड़ में महिला कल्याण विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। नगर पंचायत सभागार में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन योजना के तहत 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को महिला सुरक्षा अधिकारों और विभागीय योजनाओं की जानकारी देना था। साथ ही समाज में बेटियों के प्रति फैले भेदभाव को दूर करने पर जोर दिया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अभिषेक यादव ने छात्राओं को बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुरीतियों से बचने की सलाह दी। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया, जहां तत्काल सहायता उपलब्ध है। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर नेहा सोलंकी ने घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा पर विशेष चर्चा की। कार्यक्रम में निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन मोहित सिंघल समेत बबलू, छोटे, ललित, सलीम, चमन सभासदगण और गीतांजलि, कुमारी प्राची सैनी व यश अहलावत मौजूद रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026