तापमान 10 डिग्री गिरा, दिन में छाया अंधेरा : बुलंदशहर में दूसरे दिन तेज बारिश...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 03, 2026
बुलंदशहर में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश हुई है। इससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। जिले के अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बुलंदशहर के अलावा स्याना, ऊंचागांव, खानपुर, डिबाई, जहाँगीराबाद, शिवाली और दानपुर में भी भारी बारिश हुई है। पिछले दो दिनों की तुलना में तापमान में यह कमी आई है। ठंडी हवाओं और लगातार बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा हो गया। सड़कों पर वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ी। खराब दृश्यता के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। इस बारिश से पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, कुछ जगहों पर जलभराव के कारण आवाजाही में परेशानी का सामना भी करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले घंटों में भी रुक-रुक कर बारिश का यह दौर जारी रह सकता है।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026