बुलंदशहर के अरनिया में घर के सामने खेल रहा था:करंट लगने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत,लोहे के खंभे में आया था करंट...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 01, 2026
बुलंदशहर में मंगलवार को अरनिया क्षेत्र के गांव मुनि में घर के सामने खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे कन्हैया की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। कन्हैया अशोक कुमार का पुत्र था। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनि ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, कन्हैया अपने घर के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते उसने पास में खड़े एक लोहे के बिजली के खंभे को छू लिया। खंभे में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे वह उसकी चपेट में आ गया। पास खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद उसके माता-पिता और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। परिजनों और पड़ोसियों ने किसी तरह कन्हैया को खंभे से अलग किया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनि ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अरनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना इंचार्ज सोनवीर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुबह करीब 10 बजे जिला चिकित्सालय बुलंदशहर भिजवाया गया। मृतक के पिता अशोक कुमार ने बताया कि कन्हैया उनका इकलौता बेटा था और उन्होंने लोहे के खंभे में करंट आने से हुई मौत के लिए न्याय की मांग की है।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026