बुलंदशहर में 10 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक:खतौनी अंश निर्धारण त्रुटियां सुधारने विशेष अभियान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 13, 2026
बुलंदशहर जिले में खतौनी में खातेदारों और सह-खातेदारों के अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों और लोप को दूर करने के लिए शासन ने एक विशेष रोस्टरवार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान 10 जनवरी 2026 से 15 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसमें तहसील स्तर पर खातों की जांच, सुधार और अभिलेखों में संशोधन किया जाएगा। जारी आदेशों के अनुसार, अभियान की शुरुआत लेखपालों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकों के आयोजन से होगी। इन बैठकों में भूमि प्रबंधक समिति, खातेदारों और सह-खातेदारों को बुलाया जाएगा और उनके भूमि रिकॉर्ड के अंश पढ़कर सुनाए जाएंगे। यदि किसी खातेदार को अपने हिस्से में कोई त्रुटि या कमी मिलती है, तो मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर संशोधन किया जाएगा। इसके बाद सभी विवरण 'खतौनी अंशांकित सुधार' पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अभियान के तहत, प्रत्येक आवेदन की लेखपाल द्वारा स्थलीय और अभिलेखीय जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट और संबंधित साक्ष्य पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे और फिर राजस्व निरीक्षक को भेजे जाएंगे। राजस्व निरीक्षक अपनी जांच के बाद इसे ऑनलाइन स्वीकृति के लिए तहसीलदार को अग्रसारित करेगा। अविवादित मामलों में तहसीलदार सीधे अनुमति देंगे, जबकि विवादित प्रकरणों को उप जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा। तहसीलदार की अनुमति मिलने के बाद, राजस्व निरीक्षक द्वारा आदेश जारी कर खतौनी, आर-6 और संबंधित खातों में संशोधन दर्ज किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने के लिए हर चरण की समय-सीमा तय की गई है। इसका उद्देश्य अधिकतम दो माह के भीतर सभी लंबित और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को सही करना है। एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस अभियान की प्रतिदिन समीक्षा उप जिलाधिकारी करेंगे और साप्ताहिक समीक्षा जिलाधिकारी स्तर पर होगी। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही पाए जाने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस विशेष अभियान से किसानों और भूमि स्वामियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इससे लंबे समय से अटकी खतौनी त्रुटियों और हिस्सेदारी विवादों का समाधान तय समय में हो सकेगा और जमीन से जुड़े विवादों में कमी आएगी।
Related Articles
बुलंदशहर में जिला पंचायत का विकास कार्य रुका:देवराला गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा,एएमए ने बैठाई जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत:बुलंदशहर में परिजनों ने ठेकेदार-मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026
टाटा कंपनी के नाम पर बेची जा रही नकली चाय:40 किलो चाय ज़ब्त,कंपनी के अफसर की शिकायत पर खाद्य टीम का छापा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 26, 2026