बुलंदशहर में ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर, 1 की मौत-21 घायल:ज्योत लेने जा रहे थे श्रद्धालु, सभी अलीगढ़ रेफर; एक की हालत नाजुक...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 11, 2026

बुलंदशहर में ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर, 1 की मौत-21 घायल:ज्योत लेने जा रहे थे श्रद्धालु, सभी अलीगढ़ रेफर; एक की हालत नाजुक

बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में बेलोन के पास शनिवार रात करीब 9:45 बजे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर और सिलेंडर लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में महिलाओं, बच्चों समेत करीब 21 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर डायल 112 के वाहनों और एंबुलेंस की मदद से डिबाई सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर हालत वाले घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया। घायलों के उपचार में डिबाई के निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी मदद की।

Published on October 11, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0