बुलंदशहर के स्याना तहसील क्षेत्र के विकासखंड ऊंचागांव स्थित ग्राम पंचायत कपसाईपुर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 11, 2026
बुलंदशहर के स्याना तहसील क्षेत्र के विकासखंड ऊंचागांव स्थित ग्राम पंचायत कपसाईपुर, बलरामपुर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। गांव की मुख्य गलियों में कई दिनों से पानी जमा है और अब यह पानी लोगों के घरों में प्रवेश करने लगा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गंदा पानी घरों में पहुंचने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सोनू कुमार एवं संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने और स्थायी समाधान की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।
Related Articles
नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा:बुलंदशहर में मंदिरों और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण, खुर्जा में समाधान दिवस...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 11, 2026
बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव:बुलंदशहर में ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल, उपद्रवियों की पहचान कर रही पुलिस...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 11, 2026
बुलंदशहर में पशु-चोर गिरोह के 5 बदमाश गिरफ्तार:गैंग सरगना समेत दो चोरों को लगी गोली; 95 हजार नकद, दो भैंस बरामद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 11, 2026