बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव:बुलंदशहर में ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल, उपद्रवियों की पहचान कर रही पुलिस...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 11, 2026

बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव:बुलंदशहर में ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल, उपद्रवियों की पहचान कर रही पुलिस

बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के नगला खेड़ा गांव में शुक्रवार देर शाम बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद उग्र हो गया। शाम करीब 7 बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर ईंट-पत्थर चले। इस हिंसक झड़प में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पथराव की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलते दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक युवक हाथ में बंदूक लहराते हुए भागता नजर आ रहा है। पुलिस ने10 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

Published on October 11, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0