बुलंदशहर में सीवर-लाइन बिछाने में दो करोड़ का फर्जीवाड़ा:जांच के आदेश,टेंडर शर्तों से छेड़छाड़ कर अधिकारियों ने किया घोटाला...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 05, 2026
बुलंदशहर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 33 केवीए विद्युत लाइन बिछाने के कार्य में लगभग दो करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि अधिकारियों ने टेंडर की शर्तों में हेरफेर कर अनावश्यक मदों में धनराशि जोड़ी, असीमित खर्च दिखाया और फर्जी बिल तैयार कराए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब पांच साल पहले जल निगम के प्रस्ताव पर ऊर्जा निगम को मोहन कुटी स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 33 केवीए लाइन बिछाने की स्वीकृति मिली थी। एमडी कार्यालय से लगभग आठ करोड़ रुपये के टेंडर को मंजूरी दी गई थी। टेंडर की शर्तों में स्पष्ट रूप से सड़क काटने के बजाय अंडरग्राउंड रोड क्रॉसिंग के लिए धनराशि शामिल थी, जिसका उद्देश्य सड़क को नुकसान से बचाना था। आरोप है कि स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की शर्तों से अंडरग्राउंड रोड क्रॉसिंग से संबंधित शर्त हटा दी गई। इसके उपरांत अधिकारियों ने सड़क खुदाई के नाम पर अलग से रोड कटिंग चार्ज जोड़कर टेंडर की राशि बढ़ा दी। कार्य पूरा होने के बाद भी बार-बार कार्य को बढ़ा हुआ दिखाकर अतिरिक्त भुगतान कराया गया। निरीक्षण में यह भी खुलासा हुआ कि कई स्थानों पर लाइन सड़क किनारे बिछी हुई थी और सड़क काटी ही नहीं गई थी। इसके बावजूद चार किलोमीटर तक सड़क खुदाई के बिल लगाए गए। इस प्रकार करीब दो करोड़ रुपये के गबन की आशंका व्यक्त की जा रही है। ऊर्जा निगम के शहरी खंड के अधिकारियों पर फर्जी बिल तैयार करने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026