गंग नहर पर बन रहा नया फोर लेन पुल:राहगीरों को मिलेगी राहत,औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग पर निर्माण कार्य तेज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 08, 2026
औरंगाबाद से जहांगीराबाद मार्ग पर ईलना से पहले गंग नहर पर नए पुल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। पुराने पुल को पूरी तरह तोड़ दिया गया है और उसकी जगह आधुनिक सुविधाओं से लैस नया पुल बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते क्षेत्र में हलचल बनी हुई है। वाहनों की आवाजाही बाधित न हो, इसके लिए अस्थायी तौर पर रेडीमेड पुल तैयार किया गया है। इसके जरिए यातायात को सुचारु रूप से चलाया जा रहा है। साथ ही पुराने पुल के मलबे को हटाने का कार्य भी तेज गति से किया जा रहा है, ताकि निर्माण में किसी प्रकार की बाधा न आए।
*भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन*
मौके पर कार्यरत सीनियर कर्मचारी गंगाराम ने बताया कि नया पुल फोर लेन का बनाया जा रहा है। फिलहाल सड़क भले ही फोर लेन नहीं है, लेकिन भविष्य में सड़क चौड़ी किए जाने की संभावनाओं को देखते हुए पुल का डिजाइन उसी अनुसार तैयार किया गया है।
*बार-बार निर्माण से बचाने की पहल*
गंगाराम ने बताया कि पुल बार-बार नहीं बनाए जाते। इसलिए विभाग की योजना है कि एक बार ही ऐसा मजबूत और चौड़ा पुल बनाया जाए, जिससे आने वाले वर्षों में यदि सड़क को फोर लेन किया जाए तो पुल को दोबारा बनाने की जरूरत न पड़े। नया पुल बनने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और भारी वाहनों की आवाजाही भी सुगम होगी। स्थानीय लोगों को भी इससे राहत मिलने की उम्मीद है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026