ब्लॉक प्रमुख के पति से मारपीट मामले में दूसरा केस:पहले मारपीट और धमकी देने की तहरीर दी,दूसरे पक्ष ने भी आरोप लगाए...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 08, 2026
बुलंदशहर के सदर तहसील परिसर में हुई मारपीट के मामले में अब दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना अगौता क्षेत्र के गांव अनहेड़ा निवासी करनपीत ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख पति और उनके साथियों पर गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करनपीत ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के दावे और आपत्तियों को लेकर सोमवार को सदर तहसील गए थे। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख पति आदेश (पुत्र जगवीर) अपने भाई प्रमोद (पुत्र जगवीर) और मनोज (पुत्र महावीर) के साथ पंचायत निर्वाचन नामावली से जुड़े एक मामले को लेकर तहसील परिसर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पहले गाली-गलौच की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। करनपीत का यह भी आरोप है कि तीनों ने उन्हें और उनके साथ मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। करनपीत के अनुसार, घटना के समय तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। उनकी शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख पति आदेश, उनके भाई प्रमोद और मनोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। अब दोनों पक्षों की शिकायतें सामने आने के बाद यह मामला दोतरफा हो गया है। गौरतलब है कि इसी घटना को लेकर इससे पहले ब्लॉक प्रमुख पति की ओर से भी मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मुकदमों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026