बुलंदशहर में गैस सिलेंडर फटा:हजारों का सामान जला,लीकेज से लगी आग,दीवारें क्षतिग्रस्त...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 07, 2026
बुलंदशहर के गांव हजरतपुर में सोमवार देर रात गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। इस हादसे में एक घर का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, सिर्फ बच्चों को मामूली चोटें आईं। यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के हजरतपुर गांव में हुई। पीड़िता जानकी पत्नी स्व. गंगा ने पुलिस को बताया कि सोमवार को इंडेन गैस का हॉकर बिना जांच किए सिलेंडर डिलीवर कर गया था। रात के समय जब वह मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रही थीं, तभी सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। जानकी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाईं। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कुछ देर बाद सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया।
*पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत*
धमाके के कारण पूरे घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घर की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में जानकी के बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई और हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026