बुलंदशहर में दो शातिर चोर गिरफ्तार:दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास,नवीन मंडी में चोरी और ट्रैक्टर चोरी की वारदातें सुलझीं...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 05, 2025
बुलंदशहर में थाना स्याना पुलिस ने चोरी की कई वारदातों में शामिल दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय उर्फ तोता और सोहनपाल उर्फ सोनू के रूप में हुई है। इन दोनों ने 16 नवंबर की रात नवीन मंडी क्षेत्र में आधा दर्जन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, साथ ही 23 नवंबर को एक ट्रैक्टर भी चोरी कर लिया था। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से व्यापारियों में दहशत फैल गई थी। नवीन मंडी में आधा दर्जन से अधिक दुकानों के शटर तोड़कर की गई चोरी और एक महंगा ट्रैक्टर चोरी होने के मामले ने पुलिस के लिए भी चुनौती खड़ी कर दी थी। इसी बीच, स्याना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सराय नहर पटरी पर दो संदिग्ध बदमाश मौजूद हैं। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, विनय और सोहनपाल दोनों शातिर चोर हैं और इनका लंबा आपराधिक इतिहास है। पूछताछ में दोनों ने नवीन मंडी में हुई चोरी की वारदातों को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर, 2500 रुपये की नगदी, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, चोरी के उपकरण और घटना में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप वाहन बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि "दोनों आरोपी बेहद शातिर किस्म के चोर हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनका क्रिमिनल रिकॉर्ड काफी लंबा है। आज इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातें खुल गई हैं।" उन्होंने आगे बताया कि स्याना पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों का खुलासा करने के लिए आगे भी पूछताछ कर रही है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026